Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

5 लड़कों ने मिलकर नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप, 9 गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ 5 लड़कों ने गैंगरेप जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अब इस मामले में 9 आरोपी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लड़की जब बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी थी तो एक राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया।

मामला शाहगंज कोतवली थाना क्षेत्र में बीती रात प्रदर्शनी स्थल का है, यहां आरोप है कि 5 लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उनके 4 दोस्तों ने इसमें उनकी मदद की। इसके बाद वे उसे सड़क के किनारे बेहोशी के हाल में छोड़कर चले गए। एक स्थानीय व्यक्ति ने लड़की को बेहोशी के हाल में देखा तो पुलिस को खबर ही। स्थानीय व्यक्ति सुनील कुमार यादव ने बताया कि वह उधर से गुजर रहे थे तो देखा सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में एक लड़की पड़ी हुई है। इसके बाद उन्होंने 112 पर डायल कर पुलिस को सूचना दी थी।

उपचार के दौरान लड़की ने लिखित आधार पर पुलिस को अवगत कराया कि उसके साथ 5 लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और 4 अन्य लड़कों ने उनका सहयोग किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया। पीड़िता की शिकायत मिलने पर एसपी के निर्देश पर पुलिस की पांच टीमों का गठन हुआ और फिर टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्परता से जुट गई।

जौनपुर के एडीशनल एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 5 अभियुक्त व 4 सह अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कुल पांच टीमों को रवाना किया गया था। इसी बीच हमें पता चला कि सभी अभियुक्त एक सूनसान बिल्डिंग में इकठ्ठा होकर भागने की योजना बना रहे है, इसपर पुलिस टीम ने घेराबंदी किया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की, और वे बिल्डिंग की छत से कूदने और भागने लगे। इस दौरान बिल्डिंग की छत से कूदने व भागने से आरोपियों को चोटें आई हैं, जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा अस्पताल ले जाकर उपचार कराया जा रहा है। इनके कब्जे से मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |