Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बैंक कर्मी ने बांके बिहारी मंदिर के गुल्लक में लगाई सेंध, 3 दिन में पार कर दिए 9 लाख रुपये


उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंदिर के अंदर रखी गुल्लक से लाखों रुपये चुराने का का मामला सामने आया है। वृन्दावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर का ये मामला है। जहां मंदिर के गुल्लक की धनराशि में सेंध लगाते बैंककर्मी के रंगे हाथों पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बैंक कर्मी के पास से 9 लाख 50 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई है।

मंदिर के प्रबंधक द्वारा इस मामले में बैंक कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मी अभिनव सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बैंक कर्मी से इस पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है।

प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में नियमानुसार, प्रतिमाह भेंट गुल्लक न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी की निगरानी में बैंक के कर्मचारियों द्वारा मंदिर कर्मियों के सहयोग से खोली जाती है। मंदिर की 16 भेंट गुल्लक खुलने का यह क्रम पिछले तीन दिन से जारी था।

शनिवार की शाम करीब चार बजे से कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मियों को शक हुआ कि एक बैंककर्मी अपने कपड़ों में कुछ छिपा रहा है। इस पर तत्काल प्रबंधन को अवगत कराया गया। प्रबंधक मुनीश शर्मा द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाने के बाद धनराशि की गिनती कर रहे बैंककर्मी की तलाशी ली गई। उसके पास से 1 लाख 28 हजार रुपए बरामद हुए।

इससे मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया। नोटों की बरामदगी के बाद पुलिस ने बैंक कर्मी अनुभव सक्सेना से सख्ती से पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद पकड़े गए बैंककर्मी ने अन्य दिनों भी चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके घर से 8 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।

प्रबंधक मुनीश शर्मा के अनुसार आरोपी बैंककर्मी अभिनव सक्सेना निवासी रामपुर केनरा बैंक में फील्ड आफीसर के पद पर कार्यरत है। आरोपी के पास से 200-500 गड्डियां प्राप्त हुई है। आरोपी अभिनव सक्सेना की पत्नी सीए हैl

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |