लखनऊः मोहनलाल गंज स्थित प्रकृति भारती में 2100 कन्याओं ने किया भोजन
April 07, 2025
मोहनलालगंज/ लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र के विंदौआ स्थित प्रगति भारती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में रामनवमी के अवसर पर हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया साथ ही प्रगति भारती परिसर में 2100 कन्याओं ने भोजन किया। संपर्क प्रमुख मनोज जी ने बताया कि रविवार को रामनवमी की अवसर पर प्रकृति भारती में सर्वप्रथम हवन यज्ञ का आयोजन किया गया तत्पश्चात लगभग 2100 कन्याओं को भोजन कराने के साथ दक्षिणा भेंट किया गया साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद प्राण किया। इस मौके पर मुख्य रुप से अच्छे भारतीय गो सेवा प्रमुख नवल किशोर , विंध्यवासिनी मिस्र, राम मणी त्रिपाठी , राजकुमार , गिरजा शंकर , समर जी धीरेंद्र , सुशील अंकुर डॉटर पी.के गुप्ता , मोहनलालगंज चेयरमैन सत्यम पांडे , खंड कार्यवाह गिरीश जी व दीपक तिवारी नागेंद्र त्रिवेदी समय सैकड़ों कि संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।