लखनऊ: बिजली का काम कराते समय करंट लगने से सैन्यकर्मी की मौत 15 अप्रैल को होना था गृह प्रवेश
April 14, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के सरोजनी नगर में रविवार शाम को करंट लगने से सेना के जवान की मौत हो गई। जम्मू में तैनात सेना के जवान उपेंद्र कुशवाहा अपने नवनिर्मित घर में बिजली का काम करा रहे थे। इस दौरान करंट की चपेट में आ गए गंभीर हालत में उन्हें पहले सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें कैंट स्थित सेना के कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उनके शव को उनके पैतृक गांव देवरिया ले गए। वहीं मूल रूप से देवरिया के रहने वाले उपेंद्र ने 6 महीने पहले सरोजनी नगर के अमौसी स्थित गंगानगर, गीता आश्रम में जमीन खरीदी थी। यहां उन्होंने अपना मकान बनवाया है। वह अपनी पत्नी प्रमिला, बेटी अंशिका और बेटे अनीश के साथ तीन दिन पहले ही इस नए घर में रहने आए थे 15 अप्रैल को घर का गृह प्रवेश समारोह होने वाला था। उपेंद्र घर का सारा काम पूरा करवा रहे थे।