लखनऊ: डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जन्म जयंती मनाई गई
April 14, 2025
लखनऊ। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती देवम लॉन पर धूमधाम से मनाई गई।इस अवसर पर भीम यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी रामचंद्र सिंह प्रधान ने माल्यार्पण कर लोगो का मुंह मीठा करवाया।वही क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।देवम लॉन पर विकास पाठक के नेतृत्व में सुबह सैकड़ो लोग उपस्थित होकर अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी रामचंद प्रधान ने कहा यह दिन न केवल एक महान विभूति का स्मरण करने का है उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के संकल्प को दोहराने का भी दिन है। इस अवसर पर निकाली गई भीम यात्रा में सम्मिलित सभी लोगों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। यह यात्रा बाबा साहब के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।डायरेक्टर जिला सहकारी बैंक पंकज गुप्ता ने कहा डॉ.भीमराव अम्बेडकर जिन्हें भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाना जाता है एक असाधारण व्यक्तित्व थे।समाज सुधारक थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए समर्पित कर दिया।गौसेवा प्रभारी उमाकांत ने कहा बाबा साहब ने इस सामाजिक अन्याय के खिलाफ एक सशक्त आवाज उठाई। उन्होंने न केवल दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि महिलाओं और अन्य वंचित वर्गों के उत्थान के लिए भी अथक प्रयास किए।उन्होंने शिक्षा के महत्व को गहराई से समझा और दलितों को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया।