बीसलपुर: 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल चलो अभियान
April 08, 2025
बीसलपुर। खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ हर्षित शर्मा के निर्देशन में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग रोकथाम से सम्बंधित ब्लॉक बीसलपुर के सभी विद्यालयों में कार्यकम एवं प्रभात फेरी निकाली गई। ग्रामवासियों को संचारी रोगों की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। अभिभावकों से प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय में भेजने को कहा। उन्हें शिक्षा विभाग में चल रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दीं। चुर्रासकतपुर में प्रधानाध्यापिका मृदुला, गोबल पतीपुरा में विनोद कुमार, रोहनिया में मुईन खाँ, भारत वर्मा, अखौली में मनोज कुमार, बैरा में कृष्णपाल, मानपुर मरौरी में साबिस्ता खानम आदि की देखरेख में अभियान चलाया गया।