Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल/नोडल अधिकारी ने कहा कि डीएसओ की शिकायत मिली,सीएमओ को निर्देश जिला अस्पताल में ही दवा लिखी जाय।

परिषद विद्यालयों के बच्चों को जूते, मोजे, बैग, धनराशि आदि का लाभ न मिलने की शिकायत मिली है।

सोनभद्र। बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के  प्रभारी मंत्री के निरीक्षण की अनुपालन आख्या एवं सी0एम0 डैशबोर्ड उपलब्ध फ्लैगशिप कार्यक्रम एवं जन शिकायत की मासिक समीक्षा बैठक जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की गयी। इस दौरान मण्डलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती मरीजों का ईलाज बेहतर तरीके से करने के साथ ही अस्पताल से ही दवा उपलब्ध करायी जाये। गंभीर स्थिति में मरीजों को अन्यत्र जगह रेफर करने के बाद, उससे वार्ता कर सम्बन्धित अस्पताल में पहुंचने की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश सम्बन्धित कों दियें। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहाकि जनपद में जन्में बच्चों की सूचना भी तैयार रखी जाये, किस महीने में कितने बच्चों ने जन्म लिया है।इसी प्रकार से शिक्षा विभाग की समीक्षा कर परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को जूते, मोजे, बैग आदि उपलब्ध करायी जा रही सुविधा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, उन्होने कहा कि जनपद में परिषद विद्यालयों के बच्चों को जूते, मोजे, बैग, धनराशि आदि का लाभ न मिलने की शिकायत मिली है। जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कुछ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का आधार न बन पाने की वजह से इन लाभों से वंचित हैं, जिसके लिए सम्बन्धित विभागों को जन्म प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। जन्म प्रमाण-पत्र बनने से आधार कार्ड बन सकेगा, जिससे इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकेंगें। मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं का आधार बनाने के लिए जिन विभाग के स्तर से जन्म प्रमाण-पत्र जारी किया जाना है, वो प्राथमिकता के आधार पर सम्बन्धित को रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें, जिससे जन्म प्रमाण-पत्र के जरिये आधार बन सके और इनकों परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाले लाभों से लाभान्वित किया जा सकें। जुगैल गांव में जिनका घर खपरैल से बना है, उनकी पात्रता की जॉच के आधार पर आवास देने की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाये, पंचातय राज विभाग की समीाक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक बाजार लगने वाले स्थल को चिन्हित करते हुए वहां पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने के साथ ही लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक भी किया जाये। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना योजना के तहत जो भी शादी करायी जा रही है वह प्राथमिकता में से एक है, इसलिए शादी के लिए जोड़ों का आवेदन के बाद सत्यापन का कार्य गंभीरता पूर्वक किया जाये। पूर्व में शिकायतों सुनने को मिलती हैं कि जिनकी शादी पूर्व में हुई हैं, ऐसे भी जोडों की शादी करा दी जाती है, इसी को ध्यान में रखते हुए सत्यापन का कार्य बखूबी तरीके से किया जाये। सामूहिक विवाह के सत्यापन में जिस स्तर पर शिथिलता बरती जायेगी, शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि भ्रमण के दौरान मनबसा गांव में कोटेदार द्वारा लाभार्थियों से 10 रूपये लेने की शिकायत मिली है, जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा क्षेत्रों का भ्रमण/निरीक्षण नहीं किया जाता है, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मण्डलायुक्त ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये हैं। विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि ट्रान्सफार्मर खराब होने पर न काफी दिनों बाद बदलने की शिकायत रहती है, जिस पर उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि ट्रान्सफार्मर खराब होने की दशा में निर्धारित समय के अन्दर बदलने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहाकि पर्यटन के दृष्टिगत धंधरौल बांध पर आने-जाने वाले पर्यटकों के लिए बेंच का निर्माण कराया जाये, जिससे पर्यटक आकर्षित हो सकें। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास के लिए पर्यटन से जुड़े परियोजनों के निर्माण कार्य में तेजी लाया जाये, इसके लिए सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण में होने वाली समस्या का समाधान करें। जनपद में आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा भी एकत्रित किया जाये, जिससे आकलन किया जा सके। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि जनपद में हर घर नल से जल परियोजना के कार्य में जल्द से जल्द पूरा करते हुए प्रत्येक घरों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाये। जिन क्षेत्रों में हर घर नल से जल योजना के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है, वहां पर जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा कैम्प का आयोजन कर लोगों को इसी पानी को उपयोग करने के लिए जागरूक करें। जहां पर फ्लोराइड की मात्रा अधिक है, वहां पर जल जीवन मिशन के तहत पानी उपलब्ध कराने के लिए योजना को जल्द से जल्द पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जो भी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और जो भी सड़क निर्माण में सामग्री उपयोग किया जा रहा है उस सामग्री के गुणवत्ता की जॉच अवश्य करायें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |