Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: केसीसी बनवाकर पीड़ित व्यक्ति के खतौनी में फर्जी तरीके से गजाधर पुत्र रामसुन्दर का नाम दर्ज कराकर निकाल लिया 4 लाख 24 हजार रु।

जमीन पर फर्जी तरीके से कृषि ऋण लेने वाले ओबरा के रामकेवल गुज्जर व सन्तोष को गिरफ्तार किया गया।

दिनेश पाण्डेय

सोनभद्र/ओबरा। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं लगातार फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 178/2024 धारा- 419, 420, 468, 471, 467 से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. राम केवल गुज्जर पुत्र सुबेलाल निवासी नदहरी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, 2.सन्तोष कुमार पुत्र स्व0 दुनिया प्रसाद निवासी परसोई टोला खैरटिया थाना ओबरा  को मुखबीर की सूचना पर परसोई तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायालय भेजा गया गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पीड़ित व्यक्ति के खतौनी में फर्जी तरीके से गजाधर पुत्र रामसुन्दर का नाम दर्ज कराया और गजाधर के नाम का फर्जी आधार कार्ड बनवाकर गजाधर पुत्र रामसुन्दर के नाम से इंडियन बैंक शाखा अनपरा से छल कर के 4,24,000 रुपये का कृषि ऋण ले लिया गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |