रविवार को भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 249 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में मिचेल सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम 205 रनों पर सिमट गई. दरअसल, कीवी पारी की शुरूआत से ही भारत और जीत के बीच केन विलियमसन मजबूती से जमे हुए थे. लेकिन अक्षर पटेल ने अपने स्पेल की आखिरी गेंद पर केन विलियमसन को आउट कर दिया. अक्षर पटेल की गेंद पर विकेटकीपर केएल राहुल ने केन विलियमसन को स्टंप किया. केन विलियमसन ने 81 रनों की अच्छी पारी खेली.
जब अक्षर पटेल ने केन विलियमसन को आउट किया, उसके बाद यादगार नजारा देखने को मिला. दरअसल, विराट कोहली ने अक्षर पटेल के पैर छू लिए. इस तरह विराट कोहली ने अक्षर पटेल को विकेट लेने पर बधाई दी. बहरहाल, सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अक्षर पटेल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार यूजर्स कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 249 रनों का स्कोर बनाया. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. हार्दिक पांड्या ने 45 रनों की पारी खेली. जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 42 रनों का योगदान दिया. वहीं, इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पारी 45.3 ओवर में 205 रनों पर सिमट गई. इस तरह रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 44 रनों से मैच जीत लिया. भारत के लिए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए. वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवर में 42 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया. कुलदीप यादव को 2 कामयाबी मिली. जबकि हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए.
