Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उन्नाव: विचार गोष्ठी एवं घर घर संपर्क अभियान हुआ आयोजित


उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में योगी जी द्वारा सुशासन के मंत्र, गरीब कल्याण के संकल्प, समृद्धि के विजन, अंत्योदय के दर्शन और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लक्ष्य के साथ अविराम जारी श्कर्तव्य-साधनाश् के उत्तर प्रदेश श्कायाकल्पश् के केंद्र के रूप में देश में स्थापित होने के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में उन्नाव जनपद के अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जन्मस्थली बदरका में आयोजित विचार गोष्ठी एवं घर घर संपर्क अभियान के क्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय बृज बहादुर जी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

आजाद स्मारक पहुंचे मुख्य अतिथि ने जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी विधायक आशुतोष शुक्ला, समित महामंत्री राजेश शुक्ला व उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों के साथ अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि बृज बहादुर ने कहा योगी आदित्यनाथ जी के प्रभावी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते आठ वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और समग्र विकास की नई ऊंचाइयां छुआ है। उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को माफिया राज, अराजकता और पिछड़ेपन से मुक्त कर, कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, निवेश और गरीब कल्याण में नए मानदंड स्थापित किए हैं। यह बदलता उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ता एक मजबूत कदम है सरकार के यह 8 वर्ष उत्कर्ष के 8 वर्ष हैं।यह सेवा सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष हैं।

हमारे प्रधानमंत्री ने सनातन के गौरव को स्थापित किया है वह जब जापान की यात्रा पर जाते हैं तो वह ताजमहल नहीं देते वह कहते हैं मैं आपको भारत की सबसे अमूल्य वस्तु दे रहा हूं और वह गीता भेंट करते हैं वह त्रिपुंड लगा गेरुआ वस्त्र पहन नेपाल की गलियों में घूम पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करते हैं तब प्रत्येक सनांतनी का सीना गर्व से चैड़ा हो जाता है।हमने 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश और 2014 के पहले का भारत देखा है कैसी अराजकता कैसा भ्रष्टाचार व्याप्त था हमारी बहन बेटी दिन में निकलने में डरती थी आज रात को दो बजे भी निकल कर जा सकती हैं पहले रास्तों पर बाइक रोक कर दिन दहाड़े लूट लेते थे आज बाइक लेकर आप किसी कोने में चले जाइए कोई माई का लाल आपको रोकने वाला नहीं हैं योगी जी के नेतृत्व में हमारा उत्तर प्रदेश बदल रहा है।

पहले हमारे सैनिकों के सर काटे जाते थे और कोई कुछ करने वाला नहीं है जब से मोदी जी की सरकार है हम दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हैं एक घटना हुई और एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर 40 के बदले 400 मार गिराए हमारा देश बदल रहा है।

हमारी सरकार अंत्योदय पर कार्य करती है हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास पर कार्य करती है हमारी सरकार ने मुस्लिम बहनों के लिए कुप्रथा तीन तलाक को समाप्त करने का कार्य किया। विधायक आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में हमको प्रत्यक्ष दिख रहा है कि बदरका की धरती पर कैसा विकास हुआ है।

जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने इसी गोष्ठी में कहा भाजपा सरकार में हम सब गौरांवित हुए सनातन का गौरव भव्य और दिव्य राम मंदिर बना काशी विश्वनाथ कारीडोर का विकास हुआ।

विधायक आशुतोष शुक्ला ने विकास कार्यों को गिनवाते हुए कहा सिद्धपीठ माँ चण्डिका देवी बक्सर परिसर में कॉरीडोर के सौन्दर्याकरण सहित सेल्फी प्वाइंट का निर्माण हुआ।अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक में सौंदर्यीकरण सेल्फी प्वाइंट पुस्तकालय का निर्माण हुआ ऑडिटोरियम का निर्माण चल रहा है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद परमेश्वर दीन लोधी स्मारक मूर्ति अमर साहित्यकार डॉ बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति स्मारक का निर्माण कराया गया।

विकास निधि से विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अचलगंज में 32 लाख रूपये की एक्स-रे मशीन 588 सौर ऊर्जा लाइटें, 319 सौर ऊर्जा हाईमास्ट लाइटें लगवाने का कार्य किया गया। गरीब की बेटी की शादी भी धूमधाम से हो सके इसके 21 बारातशालाएं बनवाई है।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि ने जिलाध्यक्ष, विधायक व भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ घर घर संपर्क कर सरकार के 8 वर्ष के पत्रक तथा पुस्तिका का वितरण किया और उपलब्धियों को बताया संपर्क में पहुंचे अतिथियों पर लोगों द्वारा पुष्पवर्षा की गई।

कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ दीक्षित जिला उपाध्यक्ष विमला कुरील जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, समीर शुक्ल, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी मंडल अध्यक्ष धीरज शुक्ला, रमा गुप्ता, संदीप पाण्डेय, मनोज निगम, विजय द्विवेदी, नवीन सिंह प्रियंका शुक्ला, राजन्ना मिश्रा,जेके दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

जनपद के सभी बूथों पर प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला प्रधानमंत्री मा नरेंद्र मोदी जी का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 120 वें संस्करण को सुना गया। जिले के सभी भाजपा जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवंटित बूथों पर मन की बात कार्यक्रम सुना।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि श्आज चैत्र नवरात्र के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है। आज से भारतीय नववर्ष की भी शुरुआत हो रही है। यह विक्रम संवत 2082 की शुरुआत है। साथ ही आज गुड़ी पाड़वा का भी दिन है। यह बेहद पावन दिन है। ईद का त्योहार भी आ रहा है। यानी ये पूरा महीना त्योहारों और पर्वों का है। मैं इन त्योहारों की देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। ये त्योहार भारत की विविधता में एकता का अहसास कराते हैं।श्

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा माननीय ब्रज बहादुर जी ने भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता भाजपा नेता ज्ञानेंद्र शुक्ला के साथ उन्नाव नगर मंडल के बूथ संख्या 223, जवाहर नगर, उन्नाव स्थित मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हर माह प्रसारित होने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम ष्मन की बातष् को सुना।

विद्यालय प्रबंधक ज्ञानेंद्र शुक्ला ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में, नवीन सिंह, विजय द्विवेदी, सभासद निशेष जायसवाल, प्रियंका शुक्ला , हरिकृत शुक्ला, सदा श्रीवास्तव, अमित, आकाश, अनुराग बाजपेयी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |