Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुरादाबादः होटल राही में नेत्र रोग विशेषज्ञों की बैठक, होली उत्सव का भी आयोजन


मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित राही होटल में मुरादाबाद ओपोथिमिक सोसायटी के बैनर तले एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में मंडल मुरादाबाद के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने भाग लिया और अपने-अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. इरम परवीन ने की, जबकि संचालन सचिव डॉ. प्रवीन कुमार सिंह द्वारा किया गया। बैठक में नेत्र रोग से जुड़ी नवीनतम चिकित्सा तकनीकों, उपचार पद्धतियों और जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने आंखों की देखभाल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और मरीजों को बेहतर सेवाएं देने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक के बाद होली उत्सव का आयोजन भी किया गया, जिसमें मौजूद सभी डॉक्टरों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों और उत्साह से सराबोर इस कार्यक्रम में हर्षोल्लास का माहौल बना रहा।

इस विशेष कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. नीतू वांशनेय, डॉ. प्रय सुमन रस्तोगी, डॉ. पी.के. पांडेय, डॉ. अशोक बजाज, डॉ. गोपेश, डॉ. भगतराम राणा और डॉ. आशी खुराना सहित अन्य नेत्र रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करते रहने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में सोसायटी अध्यक्ष डॉ. इरम परवीन ने सभी डॉक्टरों का धन्यवाद ज्ञापित किया और इस तरह के सम्मेलनों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |