संत कबीर नगर: दो वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
March 07, 2025
संत कबीर नगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारण्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में थाना बखिरा पुलिस द्वारा वारण्टी नाम नूरूद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन साकिन अमरडोभा थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर, शमीम पुत्र नूरूद्दीन साकिन अमरडोभा थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार सिंह, आ0 प्रवेश यादव ।
.jpg)