नोएडा के लोगों को सीएम योगी ने दिया बड़ा तोहफा
March 08, 2025
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में को बड़ा तोहफा दिया। सीएम योगी ने डाटा सेंटर, माइकोसोफ्ट में नया रिसर्च सेंटर और AI सेंटर का उद्घाटन किया। इसके अलावा सीएम ने ग्रेटर नोएडा में शारदा यूनिवर्सिटी में 600 बेड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का लोकापर्ण किया। जिसमें कैंसर और किडनी के मरीजों का इलाज एक ही छत के नीचे होगा। इसके बाद दादरी में महाराणा प्रताप की मूर्ति का लोकापर्ण भी किया।
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ कहा कि नवनिर्मित शारदा केयर हेल्थ सिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के 600 बेड होने के साथ कुल 1800 बेड हो गए हैं। सभी सुपर स्पेशियलिटी सुविधा हैं। यूपी के वासियों को एम्स जाने पर मजबूर होना पड़ता था। वह अब ग्रेटर नोएडा में इलाज करा सकेंगे। शारदा ग्रुप ने अच्छे प्रयास किए हैं। अब कोई बाहर नहीं जाएगा। एनसीआर के लोगों को जो सुविधा चाहिए थी स्वास्थ्य क्षेत्र में, वो शारदा में अब मिलेगी। कोविड काल में शारदा ग्रुप ने सरकार के साथ मिल अच्छी सेवा और सुविधा दी। 400 बेड शुरू में दिए। जिससे सरकार और लोगों को बहुत मदद मिली।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इन्वेस्टर को निवेश के बदले सरकार कह रही है कि नौजवानों को नौकरी दो, हम तुम्हे इंसेंटिव देंगे। सीएम ने कहा कि विधायक तेजपाल नागर ने मुझसे जो मांग कि है जैसे राजकीय डिग्री कॉलेज, 100 बेड का चिकित्सालय, आईटीआई, स्टेडियम और भी जो मांगे रखी है उनकी मैं अभी घोषणा करता हूं। सीएम ने कहा कि हम विधायक की मांगों को मंजूर करते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि तीन मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल पर बने है। नए मेडिकल कॉलेज महराजगंज,संभल और शामली में बन कर तैयार हो गए हैं। छह जनपद में ही मेडिकल कॉलेज नहीं है। जहां जल्द बनाए जाएंगे। दो एम्स रायबरेली और गोरखपुर में चल रहे हैं।
सीएम ने कहा कि अथॉरिटी को सर्किल रेट बढ़ाना चाहिए ताकि किसानों को फायदा हो। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनकर तैयार है। जल्द उद्घाटन के लिए पीएम मोदी को आमंत्रित करेंगे। इन कामों के लिए बेहतरीन कानून व्यवस्था जरूरी है और जीरो टॉलरेंस के तहत ये सब हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी बहनों को कहता हूं कि सुरक्षा का ये माहौल आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
