Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः लघु अश्वमेध यज्ञ की तैयारी बैठक संपन्न


अमेठी। रविवार को यज्ञ स्थल देव यज्ञ नगर दुर्गापुर रोड अमेठी पर गायत्री परिवार की उप जोन स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें अमेठी, सुलतानपुर, प्रतापगढ़ व रायबरेली के कार्यकर्ता शामिल हुए। उक्त बैठक में 18 से 22 मार्च 2025 की तिथियों में अमेठी में आयोजित होने वाले राष्ट्र जागरण 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों की चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ० आर०पी० सिंह के द्वारा देव पूजन के साथ हुई। जिला समन्वयक डॉ० त्रिवेणी सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमेठी के लघु अश्वमेध की चर्चा पूरे देश में हो रही है। यह कार्यक्रम एक मिसाल बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव ने कहा था कि यज्ञ उत्पादक होने चाहिए। इस यज्ञ के क्रम में हमें गाँव-गाँव, घर-घर गुरुदेव के विचारों को पहुँचाने की आवश्यकता है। अमेठी के लिए ये सौभाग्य के साथ साथ एक बड़ा अवसर भी है। मिशन के प्रत्येक कार्यकर्ता को नियमित समयदान करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपनी टोली बनाकर प्रतिदिन प्रभात फेरी निकालें। समयदान ही युग धर्म है, कहीं इससे हम चूक न जायें। लघु अश्वमेध यज्ञ के प्रयाज के क्रम में चलाये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सभी ब्लॉक समन्वयकों ने अपने -अपने क्षेत्रों में चलाये जा रहे मेरा गाँव देव गाँव अभियान, मेरी माटी मेरा कुण्ड, मेरा परिवार देव परिवार, व्यसन मुक्ति अभियान, वृक्षारोपण, दीपयज्ञ, यज्ञ, व्यसन मुक्ति अभियान, वृक्षारोपण, मण्डल गठन, धर्म घट स्थापना की प्रगति से अवगत कराया। आज की बैठक में पूर्व में गठित समितियों की समीक्षा करते हुए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हुई तथा नये कार्यकर्ताओं को समितियों से जोड़ते हुए जिम्मेदारी दी गई । कार्यक्रम को गायत्री परिवार सुलतानपुर के राकेश प्रताप सिंह, गुड्डू सिंह ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में अमरेंद्र सिंह पिंटू, कपिल देव पांडेय अशोक कुमार मिश्र, सुभाष चंद्र द्विवेदी, अरविंद कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप मिश्रा, राणा प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, मीना सिंह, हरिकांत शर्मा, नागेंद्र बहादुर सिंह, अखिलेश तिवारी, राम यश मौर्य, सुभाष मिश्रा, गया बख्श सिंह, शिव कुमार मिश्र, शशांक शुक्ला, लाल अशोक सिंह, अखिलेश पांडेय, सरिता सिंह, कोमल मिश्रा, सुशीला जायसवाल, कुसुम शर्मासहित अमेठी जनपद के सभी ब्लॉक के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |