Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः लखनऊ में होगा इग्नू का 38वां दीक्षांत समारोह


अमेठी। आरआरपीजी कालेज अमेठी के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ.सन्तोष कुमार सिंह ने बताया है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 38 वां दीक्षांत समारोह 5 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा। मुख्य समारोह इग्नू मुख्यालय मैदान गढ़ी, नई दिल्ली में आयोजित होगा जहां श्री धर्मेंद्र प्रधान माननीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार मुख्य अतिथि रहेंगे और दीक्षांत भाषण देंगे। इसी क्रम में 39 क्षेत्रीय केंद्रों पर साथ-साथ दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां पर परास्नातक एवं स्नातक स्तर के विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से उपाधि प्रदान की जाएगी। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ.अनिल कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा है कि लखनऊ में यह कार्यक्रम इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के सभागार में आयोजित किया जाएगा। जहां पर 351 अर्ह - विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से उपाधि प्रदान की जाएगी। क्षेत्रीय केंद्र के समारोह में प्रोफेसर (डॉ.)अमरपाल सिंह कुलपति, डॉ.राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ विशिष्ट अतिथि रहेंगे। वह इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के अर्ह- विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगे और दीक्षांत भाषण करेंगे। इस कार्यक्रम में अर्ह- विद्यार्थियों के साथ इग्नू क्षेत्रीय मूल्यांकन केंद्र के अपर निदेशक डॉ अश्वनी कुमार एवं इग्नू क्षेत्रीय केंद्र से उपनिदेशक डॉ.कीर्ति विक्रम सिंह, डॉ.रीना कुमारी, डॉ.अनामिका सिंह , डॉ.जय प्रकाश वर्मा, सहायक कुल सचिव डॉ.निशिथ नागर, अनुभाग अधिकारी वसी अहमद तथा अन्य कर्मचारीगण एवं इग्नू अध्ययन केंन्र्दों के समन्वयक तथा सह- समन्वयक और मीडिया प्रभारी भी उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |