Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः हड़ताल खत्म, ओपीडी सेवाएं संचालित


अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में चिकित्सक सुरक्षा और एक चिकित्सक के साथ अभद्रता व मारपीट के मामले में न्याय की मांग को लेकर शनिवार से हड़ताल पर चल रहे थे। चिकित्सकों की हड़ताल के कारण संजय गांधी अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद थी। लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चल रही थी। शनिवार रविवार और सोमवार दोपहर 1रू00 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल आए तमाम मरीज ओपीडी सेवा संचालित नहीं होने से वह वापस लौट गए वहीं 1 बजे के बाद जब ओपीडी सेवा संचालित हुई तो इंतजार कर रहे मरीज ओपीडी की कतार में लग गए। मरीज ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। वहीं अस्पताल के प्रशासन ने चिकित्सकों से वार्ता कर हड़ताल खत्म करने का अनुरोध करते हुए उन्हें आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त हो गई है संजय गांधी अस्पताल में ओपीडी सेवाएं अनवरत संचालित रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |