नरायनपुर/मिर्जापुर। रविवार को पुर्वांचल विकास निधि (जिलांश) से कटका गांव में बने इंटरलाकिंग मार्ग जिसकी लम्बाई 150 मीटर और चैड़ाई 3 मीटर लागत 11 लाख 20 हजार रुपए है तथा रामपुर अगरसण्ड में नाली जिसकी लम्बाई 110 मीटर और लागत 7 लाख 30 हजार रुपए है। दोनों का एक साथ लोकार्पण विधायक चुनार अनुराग सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान विकास के साथ साथ कानून व्यवस्था को भी दुरुस्त रखना है। हमारी सरकार में गुन्डों बदमाशों के लिए कोई जगह नहीं है।वे या तो प्रदेश छोड़कर भाग जाएं नहीं तो उनके लिए सिर्फ जेल है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार किसी प्रकार की ढिलाई करने वाली नहीं है।जो महिलाओं के समान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह,मण्डल अध्यक्ष नरायनपुर चन्द्रशेखर सिंह,डा.विजय सिंह, शशिकांत सिंह, ग्राम प्रधान श्याम दुलारी,श्री नरायन सिंह,बुद्धू सिंह, पूर्व प्रधान रामसेवक सिंह,बालकृष्ण सिंह,जय प्रकाश पटेल आदि रहे।