विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा सिनेमाघरों में 14 फरवरी को रिलीज हुई थी. ये फिल्म 14 फरवरी से सिनेमाघरों में लगी हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर ली है. छावा ने इंडिया में 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हिंदी में धमाल मचाने के बाद छावा को अब तेलुगू में रिलीज करने का प्लान बनाया गया है. फिल्म के तेलुगू वर्जन का ट्रेलर आज रिलीज भी हो गया है.
छावा का तेलुगू वर्जन साउथ के फैंस के लिए रिलीज किया गया है. विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर तेलुगू ट्रेलर रिलीज किया है. उन्होंने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- साहस और गौरव का एक ग्रैंड परफॉर्मेंस अब तेलुगु में! #छावा तेलुगु ट्रेलर अब जारी!
छावा का तेलुगू वर्जन सिनेमाघरों में 7 मार्च को रिलीज होने जा रहा है. तेलुगू वर्जन ट्रेलर देखने के बाद फैंस बहुत ज्यादा खुश हो गए हैं. अब उन्हें फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है. बता दें छावा में छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी दिखाई गई है जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे थे. फिल्म में संभाजी के अपने राज्य को औरंगजेब स बचाने के बारे में दिखाया है
बता दें छावा में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के साथ अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी और दिव्या दत्ता भी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. अक्षय ने फिल्म में औरंगजेब का किरदार निभाया है. उन्होंने अपने नेगेटिव रोल से सभी को इंप्रेस कर दिया है.
छावा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने इंडिया में 459 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 600 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है. अब तेलुगू वर्जन आने के बाद छावा के कलेक्शन में और इजाफा होने वाला है. इस फिल्म ने अपने बजट से कई गुना कमाई कर ली है.
