देवरनियाः महिला दिवस पर कॉलेज में महिलाओं को किया सम्मानित
March 08, 2025
देवरनिया। रिछा जहानाबाद मार्ग पर सरदार वल्लभभाई पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट से संचालित डी एस आर पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें कॉलेज के चेयरमैन सुपुत्र शुभ गंगवार ने विद्यालय की महिलाओं को पुष्पगुच्छ देकर महिलाओं को सम्मानित किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं की ताकत और सम्मान के प्रतीक के रूप में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाते है। इस दिन महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरुकता फैलाने वाले दिन का प्रतीक है और आधुनिक समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही हैं,महिला दिवस का इतिहास, नारी सशक्तिकरण को लेकर जरूरत और आज के समय समाज में महिलाओं की स्थिति को लेकर चर्चा कर रहे हैं।नारी सशक्तिकरण का महिलाओं को उनके अधिकार, अवसर और समानता दे ताकि वे स्वतंत्र रूप से निर्णय ले सकें और समाज में अपनी पूर्ण क्षमता से भागीदारी दिखा सकें। महिलाओं का सशक्तिकरण शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति, आर्थिक अवसरों और सामाजिक स्वतंत्रता से जुड़ा हुआ है। इसलिए हमें महिलाओं को सबसे पहले प्राथमिकता देनी चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए।