प्रतापगढः पुलिस ने रंगदारी के दो आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
March 07, 2025
प्रतापगढ़। जिले में सांगीपुर थाने की पुलिस ने रंगदारी मांगने के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरे शिवगुलाम पूरब देउम निवासी राजेन्द्र मिश्र के पुत्र विजय कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीती छः मार्च की शाम दो बाइक से पांच लोग घुइसरनाथ मार्ग पर स्थित उसके मैरिज हॉल पर पहुंचे। आरोपियों ने यहां मौजूद पीड़ित के पिता पर तमंचा लहराते हुए पांच हजार की रंगदारी मांगी। मामले मे पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चैकी इंचार्ज घुइसरनाथ धाम इन्द्रेश प्रजापति ने शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर गौहानी तिराहा के पास से दो आरोपी कुशांक मिश्र निवासी दीवानगंज एवं शिवम मिश्र निवासी लेबुड़ा भवानीगढ़ को धर दबोचा। एसओ मनीष तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
.jpg)