प्रतापगढ: खाद्य सचल दल द्वारा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 13 नमूने संग्रहित विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजी
March 07, 2025
प्रतापगढ़। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय उपलब्ध कराने हेतु विशेषकर खाद्य पदार्थ खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद से निर्मित खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, विभिन्न प्रकार की कचरी, पापड़, चिप्स एवं नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाईयाँ, अन्य खाद्य पदार्थ यथा बेसन, मैदा आदि में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व प्रशासन की गठित संयुक्त टीम द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न बाजारों में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुरूप न होने के संदेह पर कुल 13 नमूने संग्रहित कर विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किये गये, खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त मानक के अनुरूप नहीं पाये गये नमूनों के विक्रेता के विरूद्ध नियमानुसार कठोर दडात्मक विधिक कार्यवाही की जायेगी।
खाद्य सचल दल द्वारा चिलबिला माधोगंज स्थित राजेश ट्रेडर्स (प्रो0-राजेश कुमार) से खाद्य पदार्थ कोकोनट मिठाई, इलाइची सोन पापडी, कोकोनट कैण्डी (मिल्टन) एवं पीनट्स कैण्डी (मिल्टन) का एक-एक नमूना, कटरा मेदनीगंज स्थित महेश किराना स्टोर (प्रो-उमेश कुमार गुप्ता) से खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी, बेसन एवं चिप्स के एक-एक नमूना, डेरवा बाजार स्थित अशीष स्वीट् हाउस से खाद्य पदार्थ पेडा एवं खोया का एक-एक नमूना, प्रधान स्वीट्स (प्रो-राजेश कुमार) से खाद्य पदार्थ पेडा का एक नमूना, अरविन्द किराना स्टोर से खाद्य पदार्थ जेली का एक नमूना एवं विजय कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ मैदा का नमूना, सराय आनादेव स्थित धमेन्द्र अग्रहरि के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ बेसन का एक नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सचल दल में अभय कुमार सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।।, अजय कुमार तिवारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रोशन सिंह, संतोष कुमार दुबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, विवेक कुमार तिवारी, ऋचा पाण्डेय खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
