Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: आजमगढ़ से शुरू हुआ कांग्रेस का मतदाता जोड़ो महाअभियान


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का मतदाता जोड़ो महाअभियान रविवार को आजमगढ़ के निजामाबाद से शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष शपथ ली और फिर मतदाताओं के हक की लड़ाई के लिए जनसभा शुरू की। विधानसभा क्षेत्रों में 100 दिन में करीब 600 ग्राम सभाएं करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही एक लाख लोगों से समर्थन पत्र भी भरवाने की रणनीति है।

आजमगढ़ के निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के निवर्तमान संगठन महासचिव अनिल यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत स्तर से शुरू हुआ 100 दिन का महाअभियान। इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना और संविधान सुरक्षा के मुद्दे पर ग्राम पंचायत सभा हो रही हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तत्परता से मैदान में उतर चुकी है। पार्टी मतदाताओं को खुद से जोड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। 

पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक सभाएं, जय भीम, जय मंडल, जय संविधान अभियान आदि के बाद अब सीधे विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं से जुड़ने की रणनीति तैयार की गई है। इसी दौरान ग्राम पंचायतवार कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |