लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की थाना आलमबाग पुलिस टीम व पुलिस उपायुक्त पूर्वी की क्राइम टीम की संयुक्त टीम ने ई रिक्शा से महिला सवारी को सुनसान रास्ते में ले जाकर मारपीट करते हुए उसका सामान लूटने व छेड़खानी करने वाले ई-रिक्शा चालक नदीम अहमद को आलमबाग क्षेत्र के देवी खेड़ा रोड के आगे गन्ना संस्थान तेरह के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर लूटा हुआ सामान बरामद कर लिया गया। संयुक्त टीम ने 24 घंटे के अंदर संबंधित मामले का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को समान सहित गिरफ्तार किया।
राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद क्षेत्र से शनिवार रात करीब 10 बजे एक महिला द्वारा शॉपिंग करके अपने घर वापस जाने के लिए कैसरबाग से इलेक्ट्रॉनिक ई रिक्शा बुक किया था। इस दौरान ई-रिक्शा चालक नदीम अहमद पुत्र नईम निवासी धौरारा ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी हाल पता केसरबाग बस अड्डे के पास लखनऊ 21 वर्षीय की नियत में खोट आ गया और अकेली महिला को ले जाते वक्त ई रिक्शा चालक ने लोको चैराहे तक ई-रिक्शा को ले जाने के बाद उसने ई-रिक्शा चारबाग स्टेशन के पीछे वाले रास्ते पर मोड़ दिया। सुनसान जगह पहुंचने पर महिला ने ई रिक्शा को टोका, तो ई-रिक्शा चालक ने थोड़ी दूर सन्नाटा देखकर ई रिक्शा रोकते हुए महिला को धक्का देकर ई रिक्शा से गिरा दिया और उसका मोबाइल और पर्स लेकर भागने लगा। इस दौरान महिला ने ई-रिक्शा का विरोध जताते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की। जिसपर ई-रिक्शा चालक ने महिला के साथ मारपीट करते हुए वहां से भाग निकला। हालांकि इस दौरान ई-रिक्शा की महिला के साथ छेड़खानी की भी नियत बनी थी, पर महिला द्वारा विरोध करने पर ई रिक्शा चालक ने महिला का सामान लेकर वहां से फरार होना ज्यादा मुनासिब समझा।
संबंधित घटना पर पीड़ित महिला द्वारा थाना आलमबाग में तहरीर दी गई। जिसपर थाना आलमबाग पुलिस ने पुलिस उपायुक्त पूर्वी की क्राइम टीमध्सर्विलांस टीम की मदद लेते हुए ई रिक्शा चालक द्वारा सुनसान जगह से जिस रास्ते वह गया था उस रास्ते पर पूछताछ, सीसीटीवी कैमरा, मुखबिर खास की सूचना व महिला द्वारा ई रिक्शा और चालक की पहचान बताने पर करीब देर रात 3रू00 बजे ई रिक्शा चालक को आलमबाग के देवी खेड़ा रोड के आगे गन्ना संस्थान तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। संयुक्त टीम द्वारा 6 घंटे के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के निशानदेही पर महिला का मोबाइल फोन आईफोन 15 प्रो, एक रियल मी मोबाइल फोन, एक बैग (जिसमें एक छोटा पर्स था, दो डेबिट कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी और 1200 रुपए नगदी थे) को बरामद कर लिया। इसके साथ ही संयुक्त टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा नंबर यूपी 32 वाईएन 6542 को भी अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि संबंधित घटना से पहले 2022 में भी अभियुक्त के ऊपर उसके निवास स्थान लखीमपुर खीरी में एक मुकदमा दर्ज है।
