Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुरादाबाद: महिला दिवस पर ढोल नगाड़ों पर झूमि महिलाएं


मुरादाबाद। निडस्कौ फैशन के सौजन्य से डेजलिंग क्वीन द्वारा विश्व महिला दिवस मनाया गया, हाई स्ट्रीट स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी महिला सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया, संयोजिका निधि सिंह ने सभी सदस्यों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि समाज परिवर्तन में महिलाओं का अहम योगदान रहा हैं, वही डेजलिंग क्वीन द्वारा महिला दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम में होली महोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, होली कार्यक्रम में महिलाओं ने धमाल मचाया, साथ ही कार्यक्रम में हाऊजी गेम्स भी आयोजित हुए सभी ने फूलों की होली खेल कर खूब आनंद लिया, कार्यक्रम संयोजिका मेघा अरोड़ा ने बताया कि निडस्कौ फैशन के सौजन्य से डेजलिंग क्वीन द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम में सभी महिलाएं शामिल रही, सभी महिलाओं ने मिलकर बहुत उत्साह से कार्यक्रम को सफल बनाया, वहीं सदस्य मिली सिक्का ने बताया कि निडस्को फैशन ने महिला सशक्तिकरण से समाज और देश दोनों को मजबूत करने का निर्णय लिया, इस अवसर पर मेघा अरोड़ा, निधि सिंह, मिली सिक्का, शिल्पी अरोड़ा,नेहा भाटिया, दीप्ति सिंह, प्रिया, सानिया आदि महिलाएं मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |