Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुरादाबाद: महिलाओं को जागरूक करने के लिए गतिविधियों का संचालन किया गया


मुरादाबाद । युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार की मुरादाबाद नेहरू युवा केंद्र एवं मेरा युवा भारत इकाई के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद मुरादाबाद एवं संभल में 3 मार्च से महिलाओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया इसमें रैली,पेंटिंग प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता आदि शामिल रही दोनों जनपदों में 8 मार्च को विचार गोष्ठी का आयोजन कर सप्ताह भर से चले आ रहे कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए रंजीत कुमार सैनी मेरा युवा भारत मुरादाबाद के कार्यक्रम सहायक ने बताया कि जनपद संभल का समापन कार्यक्रम विकासखंड असमोली युवा क्लब फतेहपुर सकत्ता के द्वारा आयोजित करवाया गया वहीं जनपद मुरादाबाद का समापन समारोह मनोहरपुर स्थित एग्री क्लीनिक के प्रांगण में आयोजित किया गया दोनों ही कार्यक्रमों में बड़ी मात्रा में युवतियों ने प्रतिभाग किया एवं कार्यक्रम के माध्यम से युवतियों को महिला अधिकार उनके सशक्तिकरण के बारे में बताया गया कार्यक्रम सप्ताह भर से चलने के कारण दोनों जनपदों में सैकड़ो महिलाओं को मेरा युवा भारत एवं नेहरू युवा केंद्र की गतिविधियों में शामिल करने में मदद मिली इस कार्यक्रम में सौरभ सिंह ,सत्येंद्र कुमार, संदीप ,चंद्र सिंह ,रंजीत गोस्वामी ,सुधीर यादव, आदि का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |