बीसलपुर: नवसंवत्सर पर बढ़ैरा में हुआ यज्ञ का आयोजन
March 30, 2025
बीसलपुर। नवसंवत्सर की प्रारंभ होने के उपलक्ष्य एवं आर्य समाज के स्थापना दिवस पर आर्य समाज बढ़ैरा में वृहद यज्ञ एवं देव यज्ञ सम्पन्न हुआ है। यज्ञ ब्रह्मा शिशुपाल शास्त्री एवं रामप्रताप आर्य रहे। यज्ञ के मुख्य यजमान रामचन्द्र लाल आर्य रहे, यज्ञ के उपरान्त आचार्य शिशुपाल शास्त्री ने महर्षि दयानन्द सरस्वती ने आज के दिन आर्य समाज की स्थापना की थी। आज से हमारा नया साल प्रारंभ हुआ है। रामप्रताप आर्य ने बताया यज्ञ करने से आत्मबल एवं बुद्धि का कल्याण होता है। रामचन्द्र लाल आर्य ने भजन के माध्यम से सभा को ओत प्रोत कर दिया। संचालन नरेश कुमार शास्त्री ने किया। आर्य समाज बढ़ैरा के सभी सम्मानित सदस्य रामसागर आर्य, बाबूराम आर्य, मूलचंद आर्य, मुरारी लाल आर्य, सीताराम सक्सेना, ललित कुमार, चन्द्र पाल आर्य आदि सदस्य उपस्थित रहे।
