Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुक्रवार को रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त


7 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि शुक्रवार सुबह 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। 7 मार्च को शाम 6 बजकर 15 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार रात 11 बजकर 32 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। 7 मार्च को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा शुक्रवार से होलाष्टक आरंभ हो रहे हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

07 मार्च 2025 का शुभ मुहूर्तफाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि- 07 मार्च 2025 को सुबह 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी

प्रीति योग- 07 मार्च 2025 को शाम 6 बजकर 15 मिनट तक
मृगशिरा नक्षत्र- 07 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 32 मिनट तक

07 मार्च 2025 व्रत-त्यौहार- दुर्गाष्टमी व्रत, होलाष्टक आरंभ

राहुकाल का समयदिल्ली- दोपहर पहले 11:04 से दोपहर 12:33 तक
मुंबई- दोपहर पहले 11:21 से दोपहर 12:50 तक
चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:07 से दोपहर 12:34 तक
लखनऊ- सुबह 10:50 से दोपहर 12:18 तक
भोपाल- दोपहर पहले 11:03 से दोपहर 12:32 तक
कोलकाता- सुबह 10:19 से दोपहर पहले 11:48 तक
अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:22 से दोपहर 12:51 तक
चेन्नई- सुबह 10:51 से दोपहर 12:20 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समयसूर्योदय- सुबह 6:39 am
सूर्यास्त- शाम 6:24 pm

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |