Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महिला दिवस पर संसद में ऐतिहासिक प्रदर्शनी, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष संसद भवन परिसर में एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे जो संविधान सभा की महिला सदस्यों के योगदान को उजागर करेगी. ये प्रदर्शनी भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में महिलाओं की अहम भूमिका को दर्शाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है.

भारत के संविधान को बने 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है. प्रदर्शनी में उन महिला सदस्यों की कहानियों, विचारों और योगदान को दर्शाया जाएगा जिन्होंने संविधान निर्माण में एक्वटिव भागीदारी निभाई थी. संविधान सभा में शामिल प्रमुख महिला नेताओं ने उस समय की सामाजिक बाधाओं को तोड़ते हुए भारतीय लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया था.

ये प्रदर्शनी संसद के बजट सत्र के दौरान आयोजित की जाएगी जिससे संसद सदस्यों, शोधकर्ताओं और आम जनता को भारतीय संविधान के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को जानने और समझने का अवसर मिलेगा. प्रदर्शनी में ऐतिहासिक दस्तावेज, तस्वीरें और डिजिटल प्रस्तुतियां भी शामिल की जाएंगी जिससे ये और ज्यादा रोचक और शिक्षाप्रद बनेगी.

संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (PRIDE) और राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. इसमें संविधान सभा की उन महिला सदस्यों की भूमिका को उजागर किया जाएगा जिन्होंने देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई.

यह प्रदर्शनी न केवल ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करेगी बल्कि भविष्य में नीति-निर्माण और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने की प्रेरणा भी देगी. इसके जरिए समाज में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को स्वीकार करने और उन्हें नेतृत्व के अवसर देने की दिशा में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |