Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः घायल अवस्था में खेत में तड़प रहा गौवंश, गौरक्षा की दुहाई देने वाले जिम्मेदार संगठन मौंन


बीसलपुर। सरकार जहां एक तरफ खेतों में घूम रहे आवारा गौवंश के संरक्षण का दावा कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ धरातल पर खेतों के बीच घायल अवस्था में पड़ा हुआ गौवंश तड़प रहा है। जबकि सरकार गौ संरक्षण योजना में करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव अकोड़ा में गांव के पश्चिम पीपल के पेड़ के पास सरसों के खेत में आरीदार तार से घायल गौवंश पड़ा हुआ तड़प रहा है। वैसे तमाम संगठन गौरक्षा के नाम पर अपना अपना झंडा लेकर घूम रहे हैं लेकिन हकीकत में गौवंश की सेवा करने में कोई रुचि नहीं दिखाई दे रही है। तमाम संगठन गौरक्षा के नाम पर सिर्फ प्रशासन और भोली भाली जनता को बेवकूफ बना कर अपनी रोटियां सेंकने में जुटे हुए हैं। बड़ागांव पशु चिकित्सालय पर कोई भी चिकित्सा अधिकारी तैनात नहीं है। जिसको लेकर गौवंश की सुरक्षा सिर्फ भगवान के भरोसे चल रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |