बलिया। हमेशा किसानों, बेरोजगारों के उत्थान के बारे में सोचने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह दो दशक से बंद पड़ी रसड़ा की चीनी मील को चालू कराने के लिए कमर कस चुके हैं। पूर्व विधायक ने नगरा स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर चीनी मील चालू कराने के सवाल पर पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार हैं। हमलोग चीनी मील को चालू करने के लिए सरकार से अनुरोध करेंगे। हमलोग पूरा आशान्वित है कि सरकार हमारी मांगों पर विचार करेगी।
पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक ने कहा कि बलिया जनपद में दो ही उद्योग था, एक चीनी मील और दूसरा कताई मील। कताई मील से हजार दो हजार आदमी जुड़े थे किन्तु चीनी मील से लाखों किसान जुड़े हुए थे। दो दशक पहले चीनी मील बंद हो गई। किसी ने इसको चालू कराने की चिंता नहीं की। कहे कि केवल धान गेहूं बोने से किसान की आमदनी नहीं बढ़ेगी। इसमें साथ प्रतिशत लागत है और चालीस प्रतिशत आमदनी है, ऐसे में किसानो के लड़के बाहर मजदूरी करने चले गए। उन्होंने कहा कि चीनी मील चालू कराने के संबंध मे एक मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें काफी संख्या मे किसान भी आए थे। सबसे बातचीत करने के बाद निर्णय लिया गया कि चीनी मील चालू कराने के लिए आवाज उठाई जाए। चीनी मील चालू करने के लिए सरकार के समक्ष सवाल रखा जाए। किसान और आम जनता भी चाहती हैं कि चीनी मील चालू हो, तो ऐसे में मुझे चार कदम चलने में कोई गुरेज नहीं है। पूर्व विधायक ने कहा कि चीनी मील चालू कराने के लिए दस मार्च को ट्रैक्टरों पर बैठकर हम और हमारे साथी बलिया पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे और 11 मार्च से एक लाख हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। गांव गांव हजार एक लाख हस्ताक्षर किसानों से कराया जाएगा और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके अलावा जिले में भाजपा के जो भी सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक है। उनसे भी मिलकर इस आंदोलन में सहयोग की अपील की जाएगी। भाजपा संगठन से भी सहयोग की अपील की जाएगी कि केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है, यह कार्य हो जाए। भाजपा सरकार ही किसानों की शुभचिंतक हैं। जिसके पास एक डिसमिल भी भूमि है, सरकार उसे भी छः हजार रुपये एक साल में दे रही है। यह भाजपा सरकार के विश्वसनीयता का प्रमाण है। पूर्व विधायक ने आशा व्यक्त किया कि सरकार चीनी मील चालू कराने के उनके मांगों पर अवश्य विचार करेगी।
