Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः आरोग्य मेलाः 2721 मरीजों का हुआ उपचार, 36 हुये रेफर


अमेठी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन प्रत्येक रविवार को आयोजित कराया जा रहा है। जिसमें दो से ढाई हजार मरीजों का प्रति मेले में स्वास्थ्य की जांच के साथ उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से बीमार मिले 36 मरीजों को रेफर किया गया है। रविवार को जिले के सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जेठू मवई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मेले में आए तमाम ग्रामीण मरीजों के स्वास्थ्य की जांच डॉ. पीतांबर कनौजिया ने जांच कर उपचार किया। साथ ही बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। पूरे जिले के स्वास्थ्य मेले में 1149 पुरूष, 1179 महिला व 393 आए बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा उपलब्ध कराया गया। इस प्रकार कुल 2721 मरीजों को मेले का लाभ मिला। वहीं गंभीर रूप से बीमार 36 मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि 60 चिकित्सक व 275 स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने बताया कि मेले में 53 लाभार्थियों का प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनवाया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |