Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: पति-पत्नी के आपसी विवाद में संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी की मौत, पति फरार।

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के रेडिया गांव में पति- पत्नी की आपसी विवाद में पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मौत के बाद उसका पति मौके से फरार हो गया। मृतक महिला के छोटे बेटे के काम से वापस घर लौटने पर इस विषय की जानकारी हो सकी। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान देखे गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची चोपन पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू करते हुए पुलिस द्वारा महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है। चोपन थाना क्षेत्र के रेडिया गांव में पति-पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी जानवी खरवार उम्र 60 वर्ष की मौत हो गई इसके बाद आरोपी पति लल्लू खरवार मौके से फरार हो गया। मृतिका के छोटे बेटे गणेश खरवार के काम से घर वापस लौटने पर घटना हो सकी। मृतिका अपने पति से अलग रहती थी और दोनों कल शाम से एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में आपसी विवाद हो गया विवाद के बाद पति मौके से फरार हो गया जबकि पत्नी की अत्यधिक खून बह जाने की वजह से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ चोपन पुलिस पहुंचकर जान शुरू कर दी और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।वहीं मामले में मृतिका जानवी खरवार के पुत्र अजय ने बताया हम लोग कम पर गए थे आज सुबह जब घर वापस आए तो मम्मी को अमृत अवस्था में पाए जब के पिता लालू खरवार मौके से फरार है।
मामले में सीओ सिटी चारु द्विवेदी ने बताया कि आज सुबह गणेश खरवार के द्वारा थाने पर सूचना दी गई थी उसकी मां की मौत हो गई है।  मेरे पिता और मां दोनों एक साथ बैठकर रात से ही शराब पी रहे थे दोनों में आपसी विवाद हुआ था मां के अत्यधिक शराब पीने के कारण गिर जाने से सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई है मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आगे के कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |