लखनऊ: नशामुक्त मिनी मैराथन में 1001 महिलाओं ने किया प्रतिभाग -कौशल किशोर
March 09, 2025
लखनऊ । के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार कौशल किशोर ने मिशन नशा मुक्त समाज के अंतर्गत साड़ी युक्त व शादीशुदा युक्त महिलाओं की 5 किलोमीटर की मिनी मैराथन दौड़ करवाई जिसमें प्रतिभागियों को इनाम के साथ-साथ एक साड़ी भी उत्साहवर्धन हेतु दी गई। पहला इनाम 51000, दूसरा 41000 व तीसरा 31000 का था। ये राशि जनता द्वारा ही उपलब्ध हुई जिसे इनमस्वरूप कौशल जी ने जीतने वाली महिलाओं को दी।कुल 53 इनाम बांटे गए।
मलीहाबाद विधायिका जयदेवी कौशल ने अपने हाथों से साईं धाम मंदिर फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अमित शर्मा द्वारा उपलब्ध कराए हुए गिफ्ट जीतने वाले प्रतिभागियों में वितरित किए।
मोहनलालगंज विधायक अमरीश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि गृहणियों को बड़ी कड़ाई से अपने घरों में नियम का पालन कराना चाहिए, कि घर के मर्द ही नहीं घर के सभी सदस्य नशे से दूर रहे, और घर में कैसा भी नशे का सामान न आने पाए।
कौशल किशोर ने इस सफल आयोजन के बाद आगामी कार्यक्रमों के लिए भी प्रतिभागियों को तैयार रहने के लिए कहा जो 19 अक्टूबर और 31 दिसंबर को होगाय होली उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सभी आगंतुकों से बिनती करी कि होली के त्यौहार में प्यार और विश्वास के रंग भरें न कि खटास और नशे के।
साईं धाम मंदिर फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अमित शर्मा ने सभी महिलाओं को टोपियां, गिफ्ट बॉक्स और अपने आशीर्वाद वचन प्रेषित करे, अमित शर्मा ने आगामी विधान सभा के चुनावों में योगी जी की ही सरकार पुनः चुनी जाए उसके लिए सभी से प्रार्थना करी कि वे गंभीरता से अपने व अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु योगी आदित्यनाथ की ही अपना मुख्यमंत्री चुने।
