Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाल रैली भक्तों ने संत आशाराम की ससम्मान रिहाई की करी मांग


लखनऊ । कृष्णा नगर इलाके स्थित संत आशाराम बापू आश्रम की महिला भक्तों ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाल रैली निकाल संत आशाराम की ससम्मान रिहाई की मांग करी। इस दौरान समिति के अध्यक्ष उमेश आहूजा, लखनऊ आश्रम के संचालक भूरा ,नान पाण्डेय समेत महिला उत्थान मंडल की महिलाओं प्रीता शुक्ला, रंजीता दूबे, मधुलिका श्रीवास्तव, रूपाली दूबे सहित अन्य महिलाएं रैली में मौजूद रही। इस दौरान समिति के अध्यक्ष उमेश आहूजा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रैली निकाल महिला दिवस मनाने के साथ संत आशाराम की ससम्मान रिहाई की मांग करी है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में देश के 750 जिला केंद्रों पर भी विशाल रैली निकाली गई है। वहीं रैली में मौजूद महिलाओं ने कहा कि सनातन संस्कृति के रक्षक परम् पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के लिए न्याय की मांग की जा रही है लगभग 11 वर्षों बाद माननीय सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें उचित इलाज हेतु अंतरिम जमानत दी है । माननीय सुप्रीम कोर्ट को साधुवाद है । जहां पॉक्सो एक्ट का जमकर दुरुपयोग हुआ है । यह एक्ट महिला और पुरुष में वैमनस्यता प्रदान करता है । इस एक्ट में सुधार की आवश्यकता है । पूरे विश्व में 14 फरवरी मातृ - पितृ पूजन दिवस के सफल आयोजन हेतु उन्हें अमेरिका जैसे सुपर पावर देश के कैलिफोर्निया विधानसभा द्वारा सन 2020 में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया । मीडिया रिपोर्ट अनुसार इस वर्ष देश में 71 करोड़ माता - पिता 14 फरवरी को लाभान्वित हुए । ऐसे अनगिनत जनहितैषी सेवाकार्य गूगल पर सर्च किये जा सकतें हैं । करोड़ों - करोड़ों लोगों की आस्था और एक लड़की का तथाकथित झूठा आरोप य तुलना करके निर्णय करें । संत हमारी सनातन संस्कृति की पहचान हैं , उन पर अत्याचार बन्द कर उनकी ससम्मान रिहाई हो य ऐसी हम सब की मांग है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |