बीसलपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर में महाकाल की पालकी शोभायात्रा बैडवाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। भक्तोंकी भारी भीड उमड़ी।
महाशिवरात्रि पर्व पर नगर के प्राचीन बाबा मठिया नाथ मंदिर परिसर से महाकाल की शोभायात्रा निकाली। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अमन जयसवाल उर्फ निक्की ने यात्रा का शुभारंभ आरती उतारकर व पूजन कर किया। शोभा यात्रा सराफा बाजार, छोटा चैराहा मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गो से होती हुई गुलशन नाथ मंदिर पर आकर संपन्न हो गई। यहां महाकाल का पूजन किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में मटिया नाथ मंदिर के प्रबंधक केशव किशोर गुप्ता, बिरजू गप्ता, प्राजंल मिश्रा, दीपक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।