Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: वेद प्रचार महोत्सव एवं आर्य समाज सम्मेलन समारोह 3,4,5 मार्च को मसीत में होगा आयोजन


बीसलपुर। आर्य समाज द्वारा सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने और व्यापक प्रचार प्रचार कर आम जन मानस में जागरूकता पैदा करने के लिए वेद प्रचार महोत्सव एवं आर्य समाज सम्मेलन समारोह का आयोजन बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मसीत में दिनांक 3, 4 व 5 मार्च को किया जाएगा। जिसमें प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक यज्ञ प्रवचन भजनोपदेश दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सत्संग प्रवचन एवं भजनोपदेश तथा सांय 8 बजे से 11 बजे तक सत्संग प्रवचन एवं भजनोपदेश कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में आमंत्रित विद्वान पंडित उदयराज आर्य भजनोपदेशक सहसवान बदायूं, पंडित नेम प्रकाश शास्त्री भजनोपदेशक लखनऊ, वेद विदुषी बहन अलका आर्या सहसवान बदायूं मौजूद रहेंगे मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश कुमार गंगवार प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख ब्लाक प्रमुख बरखेड़ा, विशिष्ट अतिथि किसान नेता देवस्वरूप पटेल, रामदेव गंगवार भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक पं0 ओमप्रकाश आर्य, कोषाध्यक्ष जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, प्रेरण स्रोत स्वामी गंगा नंद महाराज, प्रधान झाऊ लाल आर्य, मंत्री प्यारे लाल आर्य, कोषाध्यक्ष ठाकुर दास आर्य, उपप्रधान सोमपाल वर्मा, उपमंत्री राणा मनोज आर्य, उपकोषाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा, संगठन मंत्री राणा अशोक कुमार आर्य, संयोजक इंद्रपाल जिज्ञासु उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम का आयोजन आर्य समाज समाज मसीत, समस्त ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों के सहयोग से किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |