Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: 4 नवंबर को डायट मैदान उरमौरा में तीन दिवसीय मेले का होगा आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ‘सोन अर्थ’ ब्रांड का होगा शुभारंभ।

सोनभद्र में 4 नवंबर से लगेगा ‘सोन अर्थ दीपावली सरस मेला’, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की होगी बिक्री।
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में जनपद सोनभद्र में 4 से 6 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय ‘सोन अर्थ दीपावली सरस मेला-2026’ का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 4 नवंबर को अपराह्न दो बजे डायट मैदान, उरमौरा, राबर्ट्सगंज में होगा। मेले में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राबर्ट्सगंज विधायक भूपेश चौबे तथा घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य उपस्थित रहेंगे।मेले का प्रमुख आकर्षण ‘सोन अर्थ’ ब्रांड का शुभारंभ होगा। इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों को एक नई पहचान देने तथा उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मेले में विभिन्न समूहों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित एवं अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां आमजन खरीदारी भी कर सकेंगे।इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना तथा समूहों की आजीविका को मजबूत करना है। मेले के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण हुनर को प्रोत्साहित करने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार रवीन्द्र वीर, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी तथा जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की भूमिका में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। मेले का संदेश है— ‘समूह से समृद्धि की ओर..।आयोजकों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का उत्साहवर्धन करें और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की खरीदारी कर ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा दें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |