Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

PM मोदी-राहुल गांधी ने पंडित नेहरू की जयंती पर दी श्रद्धांजलि


भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर राहुल गांधी ने नेहरू के विचारों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया.

उन्होंने कहा कि भारत उनके लिए केवल एक देश नहीं, बल्कि एक खोज और विचार था, जहां विविधता शक्ति, लोकतंत्र विश्वास और समानता आधार हो. वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी जयंती पर नमन किया. 14 नवंबर को मनाई जाने वाली पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर देशभर में उन्हें याद किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, ''पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.''

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को याद करते हुए उन्हें 'हिंद का जवाहर' बताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सादर नमन.''

राहुल गांधी ने कहा कि नेहरू के लिए आजादी अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि देश के नए सफर की शुरुआत थी. उनके लिए स्वराज का अर्थ केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की जिम्मेदारी था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |