Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गढ़चिरौली जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े PM मोदी


महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। इस दौरान पीएम मोदी ने लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उनकी आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा, "जनजातीय गौरव दिवस एक ऐसा पर्व है जिससे जनजातीय समाज का गौरव जुड़ा हुआ है। आज देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम हो रहे हैं। आज देश अपने आदिवासी नायक और नायिकाओं को गर्व से याद कर रहा है। 15 नवंबर 2021 से जनजातीय गौरव दिवस की शुरूआत हुई थी और आज यह राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक समय था, जब हमारे देश में अनेक दिवस और उत्सव विदेशी दृष्टिकोण से तय होते थे। लेकिन आज भारत अपनी विरासत को, अपने इतिहास को, अपने नायकों को स्वदेशी स्वाभिमान के साथ याद कर रहा है। ये हमारी राष्ट्रीय चेतना में आए एक बड़े परिवर्तन का प्रतीक है।"

पीएम मोदी ने कहा, "देश की दो बड़ी उपलब्धियों की चर्चा हर जगह हो रही है। पहली उपलब्धि है देश के करीब 50 करोड़ लोगों की भीषण गरीबी को परास्त करना। और दूसरी उपलब्धि है, देश का नक्सलवाद, माओवादी आतंक से मुक्ति पाना।"

पीएम मोदी ने कहा, "हमने उन क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया, जो लंबे समय तक विकास में पीछे रह गए थे। देश के 100 से अधिक आकांक्षी जिलों और 500 से अधिक आकांक्षी ब्लॉकों में विशेष अभियान चलाया। इनमें बड़ी संख्या में जनजातीय आबादी वाले क्षेत्र शामिल हैं। अब पीएम कृषि धन धान्य योजना के तहत कृषि के क्षेत्र में पिछड़े 100 जिलों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।"

पीएम मोदी ने कहा, "हमने एक संकल्प लिया था कि जो विकास की परियोजनाओं से वंचित रहे उन्हें प्राथमिकता मिले। देश के जो आदिवासी इलाके जो पिछड़ो में भी पिछड़े होते थे, उन पर हमारी सरकार ने अपना पूरा सामर्थ्य लगाया है। पीएम जनमन योजना और धरती आबाद जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, इन दोनों योजनाओं के लिए हमने 1 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट बनाया है। हमने आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है।"

पीएम मोदी ने कहा, "गढ़चिरौली समेत देश के सभी आदिवासी समाज के लोग जानते हैं कि नक्सलवाद ने सबसे ज्यादा नुकसान हमारे जनजातीय समाज का ही किया था। 2014 में देश के करीब 125 जिले माओवाद और नक्सलवाद से पीड़ित थे। माओवाद प्रभावित लोगों को उन सरकारों के समय पर उन्हीं के हाल पर छोड़ दिया गया था। तब की सरकार ऐसे ही आंख बंद करके बैठी रहती थी। आज माओवाद और नक्सलवाद खत्म हो चुका है।"

इससे पहले खबर सामने आई थी कि बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी बोले- 'खतरा अभी टला नहीं, जंगलों से नक्सली मिट गए, दिमागी नक्सली मौजूद'

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |