Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: डीएम आदेश का पड़ने लगा प्रभाव, बंटी डीएपी खाद


संग्रामपुर/अमेठी। रबी  फसल की बुवाई के स्पीक सीजन में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए जिला अधिकारी अमेठी शशांक चैधरी ने सरकारी सहकारी समितियां और निजी  रिटेलर केंद्र पर डीएपी अन्य खाद पर्याप्त उपलब्धता और सुचारू वितरण के सुनिश्चित कर करने की कड़ी निर्देश दिए । उन्होंने निर्धारित मूल्य 1350 रुपया 50 किलो बोरी की समान सरकारी दर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है जिला अधिकारी ने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई विक्रेता डीएपी की ओवर रेटिंग करते पाया गया तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। जिला अधिकारी के आदेश का प्रभाव विकासखंड संग्रामपुर में दिखने लगा आज रविवार को ब्लॉक संग्रामपुर के निजी रिटेलर दिनेश द्विवेदी बनवीर पुर द्वारा शंकरगढ़ चैराहे पर डीएपी वितरण की गई। निजी रिटेलर दिनेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि अमेठी जिला अधिकारी के निर्देश पर आज हम अपने क्षेत्र के अपनी निजी दुकान कृषि बीज भंडार पर डीएपी खाद का वितरण किया सभी किसानों को निर्धारित नाम 1350 रुपए प्रति बोरी के दर से दिया गया उन्होंने बताया कि लगभग 65 किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध कराई गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |