Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः गौरीगंज में मुठभेड़! एक को लगी गोली, चार गिरफ्तार


  • काजीपट्ठी के पास नहर किनारे हुई कार्रवाई, तमंचा-कारतूस, चापड़, तराजू-बांट और बाइक बरामदय पेड़ से बंधा मिला गोवंश
  • जंगल में पेड़ से बंधा गोवंश, पास में मौजूद चापड़ और अन्य उपकरण तथा पुलिस को देखते ही चली गोलियां...


गौरीगंज/अमेठी। गुरुवार शाम गौरीगंज के काजीपट्ठी के पास नहर किनारे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस और गौकशी के आरोपों का सामना कर रहे लोगों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि मौके से भाग रहे तीन अन्य लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा, कारतूस और पशु वध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद करने का दावा किया है।सीओ अखिलेश वर्मा के अनुसार, गौरीगंज इंस्पेक्टर रवि सिंह गुरुवार देर शाम हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नहर किनारे जंगल में कुछ लोग एक गोवंश को पेड़ से बांधकर उसके वध की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू कर दी।पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही वहां मौजूद लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गुवावां निवासी तसव्वर उर्फ छोटू उर्फ खुर्शीद के पैर में गोली लगी। उसके घायल होकर गिरने के बाद भागने का प्रयास कर रहे तीन अन्य लोगों को पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तसव्वर, जुम्मन और वाजिद निवासी गुवावां तथा आरिफ निवासी नरौली के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, चापड़, लकड़ी का ठीहा, तराजू-बांट, रस्सी और बाइक बरामद की। इसके साथ ही पेड़ से बंधे मिले गोवंश को सुरक्षित कराया गया।सीओ का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने छुट्टा गोवंश को पकड़कर वध करने के इरादे से वहां पहुंचने की बात स्वीकार की है। हालांकि मामले में आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी है।चारों आरोपियों को जिला अस्पताल जगदीशपुर ले जाया गया, जहां घायल तसव्वर का उपचार कराया गया और अन्य तीन का चिकित्सकीय परीक्षण हुआ। एसपी सरवणन टी. ने बताया कि घायल आरोपी की हालत में सुधार है। मामले में पुलिस टीम पर हमले, आर्म्स एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों की पहचान करने के साथ आरोपियों के पूर्व आपराधिक मामलों और अन्य घटनाओं में उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |