संग्रामपुर: पशु आरोग्य मेले का आयोजन, पशुओं का उपचार
November 04, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी के ब्लॉक संग्रामपुर क्षेत्र के कुटीवा पतापुर ग्राम पंचायत में बुधवार 4 नवम्बर को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक पं दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 325 छोट -बड़े पशुओं का उपचार हुआ टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान किया गया। पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य रोगों से बचाव और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई अधिकारियों ने समय पर उपचार टीकाकरण और उचित देखभाल के महत्व पर जोर दिया कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि बृजेश मिश्रा ने गाय की पूजा कर फल खिलाकर किया । पशु चिकित्साधिकारी डॉ बृजेश पाण्डेय ने पशुपालकों को राष्ट्रीय पशुधन बीमा कार्यक्रम, कृत्रिम गर्भाधान, खुरपका -मुहंपका रोग से बचाव चारा विकास योजना,मिनी नंदनी तथा कृषि समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए समय पर उपचार नियमित टीकाकरण और उचित देखभाल जरूरी है। हालांकि पशु आरोग्य मेले में पशु चिकित्सक की कमी की चर्चा हुई।कुछ पशु पालकों ने बताया कि पूर्व वर्षों में जो पशु स्वास्थ्य व्यवस्था थी वह व्यवस्था मौके पर नहीं हो पा रही है।पशु पालकों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रत्येक वर्ष होने वाले खुरपका -मुहंपका व गलाघोंटू का टीकाकरण शत-प्रतिशत संग्रामपुर क्षेत्र में नहीं हो पा रहा है पशु चिकित्सक के अभाव में पशु पालकों को निजी चिकित्सकों से महंगी दवा का इलाज कराना पड़ता है यही कारण है कि क्षेत्र में आये दिन पशुओं के मरने की संख्या बढ़ रही है इस दौरान राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर से1962 वैन पर तैनात पशु चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार एम टी एस शैलेंद्र मिश्रा पायलट अमित कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी सुशील कुमार,पैरावेट -विकास सिंह -जयनराराण मिश्रा,कपिल देव , आशीष तिवारी - नागेन्द्र सिंह बृजेन्द्र सिंह लोहा,राम कृपाल मौर्य,अजय मौर्या आदि कई पशुपालक इस पशु आरोग्य मेले में शामिल हुए।
