संग्रामपुर: निकली भव्य कलश यात्रा
November 04, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे घिसियावन पाण्डेय बेलखरी में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गई।भक्ति धुनों में नाचते -गाते यात्रा में शामिल भक्त पंडाल से लेकर शंकर पुर कुटीवा पतापुर होते हुए टिकरिया भवसिंहपुर के रास्ते कालिकन धाम पहुंची जहां कथा वाचक रितेश जी महाराज मुख्य यजमान गिरवर पाण्डेय सहित सभी लोगों ने मां कालिका का दर्शन करके वापस पंडाल चले गए । रीतेश जी महाराज ने बताया कि क्षेत्र के पूरे घिसियावन पाण्डेय बेलखरी निवासी एडवोकेट विनोद पाण्डेय के पिता गिरवर पाण्डेय द्वारा भगवान की वैतरणी पार करने वाली कथा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया गया है कथा को लेकर आज भव्य कलशयात्रा निकाली गई है।इस दौरान अरूण शुक्ला, राहुल पाण्डेय,रामराज पाण्डेय, सर्वेस पाण्डेय,पिंकू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
