Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

विदेश मंत्रालय ने भगवंत मान के पाकिस्तान जाने को लेकर साफ किया भारत का रुख


पंजाब के सीएम भगवंत मान के पाकिस्तान जाने को लेकर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने अपना रुख साफ किया है और ये स्पष्ट किया है कि जब दूसरे देशों के साथ संबंधों की बात आती है, तो भारत एक राष्ट्रीय नीति का पालन करता है।

दरअसल पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 23 अक्टूबर को ये बात कही थी कि उन्हें 27 नवंबर को लाहौर में होने वाले 'विश्व पंजाबी सम्मेलन' में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रण मिला है। हालांकि उन्होंने इस आमंत्रण को लेकर ये सवाल उठाया था कि क्या उन्हें पाकिस्तान जाने की इजाजत मिलेगी?

इसके अलावा भगवंत मान ने यह इच्छा भी जताई थी कि अगर करतारपुर गलियारा फिर से खुलता है तो पंजाब विधानसभा के सभी विधायक पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाएं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मुद्दे को लेकर साफ कहा, "जब दूसरे देशों के साथ संबंधों की बात आती है, तो हमारी एक राष्ट्रीय नीति है और हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई इसका पालन करेगा।"

रणधीर जायसवाल ने कहा, "जहां तक ​​विदेश जाने वाले गणमान्य व्यक्तियों को राजनीतिक मंजूरी देने का सवाल है, तो विदेश मंत्रालय अपनी समग्र नीति के अनुरूप इसका आकलन करता है और उसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है।"

रणधीर जायसवाल ने कहा, "पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर हमारा क्या रुख है, यह सभी के लिए बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए।"

बीते 7 नवंबर को ये खबर सामने आई थी कि पाकिस्तान ने शुक्रवार (6 नवंबर) को कहा कि अगर भगवंत मान पाकिस्तान आना चाहते हैं तो वह उन्हें वीजा जारी करने पर विचार करेगा। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने अपनी साप्ताहिक प्रेसवार्ता के दौरान ये बात कही थी, जिसके बाद से इस मुद्दे को लेकर देश में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था।

खान ने कहा था, ''यदि वह (मान) देश की यात्रा करना चाहते हैं, तो पाकिस्तान सरकार उन्हें वीजा जारी करने पर विचार करेगी।'' हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि ये पूरी तरह अलग मामला है कि भारत सरकार, भगवंत मान को पाकिस्तान जाने की अनुमति दे या नहीं।

इसके बाद ही 13 नवंबर को भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर अपना रुख साफ किया है और साफ कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर हमारा क्या रुख है, यह सभी के लिए बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |