Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

राहुल गांधी के सामने इटली के नेता ने लगाए 'वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे'


हैदराबाद में कांग्रेस के भारत समिट कार्यक्रम में इटली के नेता और यूरोपीय सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक शामिल हुए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने राहुल गांधी की जमकर तारीफ करते हुए 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाए। इस दौरान मंच पर राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

जियाकोमो फिलिबेक ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि इस तरह की सभाएं, सम्मेलन और शिखर बैठकें चिंताजनक चुनौतियों की ओर अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। और हमें इसकी रक्षा करने की जरूरत है। इसकी रक्षा करने का सबसे अच्छा तरीका राहुल गांधी और भारतीय कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े होना है। भारतीय कांग्रेस पार्टी और दुनिया भर के कई अन्य साथियों के साथ मिलकर, हम एक प्रगतिशील गठबंधन और ऐसे राजनीतिक आंदोलनों का हिस्सा हैं जो सामाजिक न्याय, जलवायु न्याय, मानवाधिकार और सच्चे लोकतंत्र (भ्रष्ट लोकतंत्र नहीं) जैसे मूल्यों में विश्वास करते हैं।

वहीं, कांग्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 2014 में हमने एक बिल्कुल अलग तरह का चुनाव देखा। ऐसा कुछ जो हमने पहले कभी नहीं देखा था। राजनीतिक व्यवस्था में भारी मात्रा में पैसा झोंक दिया गया। चुनावी व्यवस्था, जिसमें अक्सर कड़े मुकाबले और गठबंधन देखने को मिलते थे, वह अचानक पूरी तरह बदल गई। अगर मैं कहूं कि विपक्ष सदमे में था, तो यह गलत नहीं होगा। भारतीय राजनीति में एक दशक तक यह संकट बना रहा और फिर अचानक हमें पता चला कि असल में क्या हो रहा था। हमने इसे समझा और बिना किसी संदेह के यह साबित कर दिया कि 2014 में भारत में लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया था।

राहुल गांधी ने कहा कि सच की राजनीति उतनी मुश्किल नहीं है, जितना लोग सोचते हैं। मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि हम पीएम मोदी को हरा देंगे और उनसे छुटकारा पा लेंगे। कांग्रेस पार्टी ने आज़ादी और हमारे संविधान के लिए लड़ाई लड़ी। हमारा इतिहास आज़ादी की लड़ाई से भी कहीं आगे जाता है। यह भारतीय परंपरा, इतिहास और संस्कृति से जुड़ा है। इससे पहले राहुल गांधी ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के साथ शिल्पा रामम से जयाभेरी ग्राउंड तक निकाली गई गिग वर्कर्स की बाइक रैली में शिरकत की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |