Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सपा नेता ने पहले शादी के मंत्रों को बताया गाली, विवाद बढ़ा तो कहा- "मैं इस तरह का कहीं बोला ही नहीं"


उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले ही राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। इस बीच मिर्जापुर के सपा नेता विवादों में घिर गए हैं। पहले उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर ऐसा बयान ​दे दिया, जो विवादित है। इसके बाद जब उनसे फिर बात की गई तो इससे साफ मुकर गए। जबकि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप पहले और अब के वीडियो यहां नीचे देख भी सकते हैं। इस बीच ब्राह्मणों ने नाराजगी जताई है और सपा नेता से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला तूल पकड़ते हुए दिख रहा है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी हो रही है।

मिर्जापुर के समाजवादी पार्टी नेता पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव की ओर से ब्राह्मणों पर दिए गए विवादित बयान पर ब्राह्मण समाज के लोगों की ओर से नाराज होकर पुतला दहन किया था। इसके बाद सपा नेता को ब्राह्मण समाज से माफी मांगने को कहा था। इस बीच सपा नेता शिवशंकर सिंह यादव की ओर से ब्राह्मण समाज से माफी नहीं मांगने पर समाज के लोगों ने एकजुट होकर थाना कोतवाली शहर में यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर तहरीर दे दी है।

सपा नेता शिवशंकर सिंह यादव ने वायरल वीडियो में कहा था कि शादी में पंडितजी जो मंत्र बोलते, वह एक तरह से गाली है, वह मंत्र आप को सुनाई नहीं देगा, यह परंपरा सब गलत है, सपा नेता की ओर से ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक शब्द बोलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ब्राह्मण समाज काफी नाराज चल रहा है। जब यादव का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो उन्होंने नई कहानी बनाई। यादव का कहना है कि जो वीडियो इस वक्त वायरल है, वो पुराना है और उसे एडिट करके बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वीडियो से उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। इस बीच ब्राह्मणों का रोष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। समाज के लोगों ने बुधवार को थाना कोतवाली शहर में सपा नेता शिवशंकर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर तहरीर दे दी है। हालांकि अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |