Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका! साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर हुए स्टीव स्मिथ


सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लग गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में तीसरे और आखिरी टेस्ट में टीम के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ नहीं खेल रहे हैं। गर्दन में अकड़न के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस को टीम में शामिल किया गया है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है, ऐसे में स्मिथ की गैरमौजूदगी ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम साबित हो सकती है।

स्मिथ को मैच से एक दिन पहले अभ्यास के दौरान गर्दन में परेशानी महसूस हुई थी। इसके बाद उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे थे। तीसरे टेस्ट से पहले उनकी उपलब्धता को लेकर फिटनेस टेस्ट किया जाना था, लेकिन वह पूरी तरह सहज महसूस नहीं कर रहे थे। टॉस के समय ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि स्मिथ ने मैच की सुबह भी अपनी फिटनेस जांचने की कोशिश की, लेकिन गर्दन की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें बाहर रखने का फैसला लिया गया। स्मिथ की परेशानी का असर दूसरे टेस्ट के दौरान भी देखने को मिला था। गकेबरहा में खेले गए उस मुकाबले में गर्दन की समस्या के चलते वह काफी समय तक बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे। उस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

स्मिथ के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के लिए तीन और बदलाव किए हैं। जोश इंग्लिस के साथ कैमरन ग्रीन, कूपर कोनोली और नाथन लियोन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। वहीं, ब्यू वेबस्टर, निक मैडिनसन, स्कॉट बोलैंड और स्टीव स्मिथ इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ट्रैविस हेड के साथ मैट रेनशॉ ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि कैमरन ग्रीन के चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने की उम्मीद है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र के तहत खेली जा रही इस सीरीज का पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में 214 रन से जीता था। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरे मुकाबले में जोरदार वापसी करते हुए सीरीज बराबर कर दी। अब केपटाउन में होने वाला तीसरा टेस्ट दोनों टीमों के लिए निर्णायक है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मारक्रम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |