Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुबह पेट साफ न होने की समस्या? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जानें आसान उपाय


सुबह पेट साफ न होना, मल त्याग में परेशानी होना या शौच के दौरान जोर लगाना कब्ज के लक्षण हो सकते हैं। लेकिन कई लोग इसकी वजह से काफी परेशान रहते हैं। पेट साफ करने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का भी सहारा लेते हैं। लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में डॉ अभिजीत रंजन - वरिष्ठ सलाहकार, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (हेपेटोलॉजी) फोर्टिस अस्पताल मानेसर बता रहे हैं कि इससे कैसे छुटकारा पाया जाए।

क्या कहते हैं डॉक्टर

गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट के अनुसार, इसके सामान्य कारणों में भोजन में फाइबर की कमी, पर्याप्त पानी न पीना, शारीरिक गतिविधि कम होना और अनियमित दिनचर्या शामिल हैं।

सुबह पेट आसानी से साफ करने के लिए क्या करें?
सुबह उठकर पानी पीना और नाश्ते के बाद शौचालय जाने की आदत डालना मददगार हो सकता है। भोजन के बाद आंतों की गतिविधि बढ़ती है, जिससे मल त्याग करना आसान हो सकता है। शौच के दौरान अधिक जोर लगाने से बचें और शरीर की स्वाभाविक जरूरत को न टालें।

खानपान में क्या बदलाव करें?

कब्ज से बचने के लिए पपीता, अमरूद, हरी सब्जियां, दालें, ओट्स और साबुत अनाज जैसे फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं। इसके अलावा पर्याप्त पानी पिएं और रोजाना 20 से 30 मिनट पैदल चलें। ये आदतें मल को नरम रखने और आंतों की गतिविधि बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं।

कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?
यदि कब्ज लगातार बनी रहती है या घरेलू उपायों से ठीक नहीं होती, तो गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से सलाह लें। मल में खून आने, तेज पेट दर्द, उल्टी या पेट फूलने के साथ मल और गैस बिल्कुल न निकलने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ध्यान रखें कि हर व्यक्ति का शौच करने का समय अलग हो सकता है। जरूरी यह है कि मल त्याग आसान हो और उसमें दर्द या अत्यधिक जोर न लगाना पड़े।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |