Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नवमी पर माता रानी को लगाएं आलू की सूखी सब्जी का भोग, बिना लहसुन-प्याज के झटपट होगी तैयार


नवरात्रि की नवमी तिथि मां दुर्गा की पूजा और कन्या पूजन के लिए बेहद खास मानी जाती है। इस दिन लोग चने की सब्जी के साथ आलू की सूखी सब्जी भी बनाते हैं और माता रानी को भोग लगाते हैं। अगर आप भी नवमी पर माता रानी के लिए कुछ स्वादिष्ट और सात्विक बनाना चाहते हैं, तो बिना लहसुन-प्याज वाली आलू की सूखी सब्जी एक अच्छा विकल्प है। इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। आइए जानते हैं माता रानी को भोग लगाने के लिए आलू की सूखी सब्जी बनाने की आसान विधि
व्रत वाले आलू के लिए सामग्री

घी 2 बड़े चम्मच, जीरा 1 छोटा चम्मच, हरी मिर्च 1, करी पत्ता 4-5, अदरक का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच, उबले हुए आलू 4, स्वादानुसार नमक, काली मिर्च 1/4 छोटा चम्मच, भुनी हुई मूंगफली 1/2 कप, हरा धनिया 2 बड़े चम्मच, नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच
कैसे बनाएं व्रत के लिए आलू की सब्जी?

पहला स्टेप: व्रत के लिए आलू की सब्जी बनाने के लिए, सबसे पहले चार आलू को कुकर में दलालकर गैस पर रखें और दो सिटी आने के बाद उतार लें। आलू का छिलका निकालकर अब उसे टुकड़ों में काटें और ढककर रख दें।


दूसरा स्टेप: अब उसके बाद कड़ाही रखें और उसमें 2 बड़े चम्मच घी डालें। जब घी हल्का गर्म हो जाए तब उसमें 1 छोटा चम्मच जीरा, एक हरी मिर्च और चार पांच करी पत्ता डालकर तड़का दें। जब ये सभी सामग्री चटकने लगे तब इसमें अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से चलाएं।


तीसरा स्टेप: जब अदरक का पेस्ट हल्का पक जाए तब उसमें उबले हुए आलू के टुकड़े डालें और अच्छी तरह से चलाएं। अब इसे ढककर कम से कम पांच मिनट तक पकाएं।


चौथा स्टेप: पांच मिनट के बाद उसमें आधा कप भूनी और दरदरी पीसी हुई मूंगफली और काली मिर्च 1/4 छोटा चम्मच डालकर एक बार फिर से अच्छी तरह से चलाएं। उसके बाद बारीक कटी हुई हरी धनिया और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।


पांचवां स्टेप: व्रत के लिए आलू की सब्जी बनकर तैयार है। अब इसे एक बॉल में निकालें और माता को भोग लगाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |