Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: साइबर ठगी पर कमरौली पुलिस का प्रहार, किया जागरूक


जगदीशपुर/अमेठी। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाने के उद्देश्य से अमेठी पुलिस ने साइबर जागरूकता माह अक्टूबर-2026 के तहत जागरूकता अभियान चलाया। वही कल थाना कमरौली पुलिस ने लोगों तथा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के तरीके समझाते हुए बचाव के उपाय बताए। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के तहत कमरौली थाने के उपनिरीक्षक रामसागर पटेल और कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह ने कस्बा कमरौली में लोगों को जागरूक किया।  पुलिसकर्मियों ने फर्जी कॉल, ओटीपी के जरिए ठगी, बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से बताया। लोगों को सचेत किया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम या डेबिट कार्ड का विवरण, सीवीवी, पासवर्ड और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से भी बचें। पुलिस ने मजबूत पासवर्ड रखने, समय-समय पर उसे बदलने और सोशल मीडिया, ई-मेल सहित महत्वपूर्ण ऑनलाइन खातों में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्रिय रखने की सलाह दी। अमेठी पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |